गांव नकटई कलां में पालकों को पशुओं को दवाएं देते चिकित्सक। संवाद
- फोटो : डायग्नोस्टिक सेंटर से बैग चोरी करता हुआ चोर। स्रोत पीड़ित
राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव नकटई कलां में शनिवार को पशु आरोग्य शिविर लगाया गया। इसमें 150 पशुओं को उपचार देने के साथ ही उनका टीकाकरण किया गया। पालकों को पशुओं की विभिन्न बीमारियों से संबंधित दवाएं वितरित की गईं।
डॉ. गौरव तेवतिया ने पशुओं का नियमित परीक्षण और दवा देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि खुरपका, गलाघोंटू, मुहंपका बीमारी से बचाव को पशुओं को टीका अवश्य लगवाएं। डिप्टी सीवीओ डॉ. रविकांत ने पशुओं का ठंड से बचाने की सलाह दी। शिविर में डॉ. शिवकुमार राजपूत सहित पशु चिकित्सा विभाग की टीम और पशुपालक मौजूद रहे।