फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कक्षा 1 व 2 के बच्चों को भाषा और गणित में बनाएं निपुण

Sun, 28 Jul 2024 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विद्यालयों को निपुण बनाने पर जोर दिया जा रहा है। जिले में 217 के करीब विद्यालय निपुण हो चुके हैं। शनिवार को बीएसए ने अवागढ़ बीआरसी पर प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। विद्यालयों को निपुण बनाने और भाषा सहित गणित पर जोर देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि शनिवार को अवागढ़ में ब्लॉक क्षेत्र के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। जिसमें कहा कक्षा एक व दो के बच्चों को निपुण बनना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके साथ ही डिजिटलाइजेशन पर जोर दिया। इसके साथ नवीन नामांकन पर जोर देने के निर्देश दिए। वहीं ड्राॅपआउट बच्चों को भी चिह्नित किया जाए। शिक्षकों से कहा कि विद्यालय खुलने से आधा घंटा पूर्व विद्यालय आएं और आधा घंटा बाद तक विद्यालय में रुकें। इस दौरान जो भी विद्यालयों के कार्य है उनको निपटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें