फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : गूंजते रहे हर-हर महादेव के जयघोष

Wed, 26 Feb 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर के रेलवे रोड अंडर पास से एक टन की कांवड़ ले जाते कांवड़िए।  - फोटो : शहर के रेलवे रोड अंडर पास से एक टन की कांवड़ ले जाते कांवड़िए।
विज्ञापन
एटा। महाशिवरात्रि से पूर्व मंगलवार को दिन से लेकर रातभर सड़कों पर हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। कांवड़ लेकर श्रद्धालु बिना रुके-थके उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। बुधवार तड़के से महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक श्रद्धालु करेंगे।
विज्ञापन

शहर के प्रसिद्ध व एतिहासिक कैलाश मंदिर पर मंगलवार सुबह से ही बरेली से आए कारीगरों ने फूलों और बिजली की झालरों से सजावट कर मंदिर को आकर्षक रूप दिया। इस मंदिर पर ही भक्तों की सर्वाधिक भीड़ रहती है। इसे देखते हुए मंदिर के बाहर भक्तों के प्रवेश व निकास के लिए बैरिकेडिंग के इंतजाम किए गए हैं। कांवड़िये व अन्य भक्त मुख्य सीढि़यों और द्वार से होते हुए प्रवेश करेंगे। जबकि पिछले द्वार से उन्हें निकाला जाएगा। मंदिर के गर्भगृह में भी प्रवेश और निकासी के अलग-अलग द्वारा हैं।



ये होगा पूजा का समय
सुबह 11:35 से 12:06
दोपहर 3:25 से 6:10
रात 9 से 12 तक पूजा की जा सकेगी।
कैलाश मंदिर कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम
मंगल आरती सुबह 4 बजे तक
जलाभिषेक दोपहर 1 बजे तक
बाबा के शृंगार दर्शन शाम 5 बजे
संध्या आरती 7:30 बजे
शयन आरती रात 9:30 बजे
कपाट बंद रात 11:30 बजे


ऐसे करें पूजा
पंडित गिरजेश पचौरी ने बताया कि शिवरात्रि का दिन अत्यंत विशेष होता है। उपवास रखकर बेलपत्र, धतूरा, नारियल, बेर, चंदन, पंचामृत के साथ आराध्य भगवान शिव को स्नान कराकर याद करते हुए 108 बार ऊं नम: शिवाय का जाप या महामृत्युंजय मंत्रों का एकांत में उच्चारण करें।
विज्ञापन



शहर में नहीं होगा भारी वाहनों का प्रवेश

बुधवार को सुबह 7 से शाम 8 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। कानपुर, मैनपुरी, अलीगंज, फर्रुखाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को बाईपास से होकर गुजार जाएगा। शिकोहाबाद-जसराना की तरफ जाने वाले वाहनो को चपराई मोड़ से सकीट होते हुए निकाला जाएगा। आगरा-टूंडला से आने वाले वाले वाहन पूरी तरह बंद रहेंगे। इन्हें रजावली चौराहा से सकरौली जलेसर होकर अपने स्थान की ओर भेजा जाएगा। अलीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन चौथामील बाईपास से निकाले जाएंगे। कासगंज की तरफ जाने वाले वाहन पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। शहर की ओर आने वाले सभी लोडिंग वाहन बाईपास से होकर गुजरेंगे।


सोमवार को गंगाजल लेने के लिए कछला घाट से स्नान कर मंगलवार को पूरे दिन पैदल यात्रा करते हुए फिरोजाबाद शिवालय पर बुधवार सुबह 4 बजे बाबा का गंगा जल से जलाभिषेक करूंगा। सोमवार से ही उपवास रखा है प्रभु के दर्शन के बाद बृहस्पतिवार को उपवास पूरा होगा। -राजदीप, फिरोजाबाद

पूरे दिन-रात पैदल यात्रा करने के बाद बुधवार को शिकोहाबाद पहुंचूंगा। कोशिश करूंगा बीच में कहीं पर रुकना न पड़े। सुबह जल्दी पहुंच जाऊंगा तो जल्दी भोलेनाथ का जलाभिषेक करूंगा। चाहता हूं कि मंदिर के कपाट खुलने से पूर्व ही मंदिर परिसर में पहुंच जाऊं। -हरवीर सिंह, शिकोहाबाद

रंग-गुलाल उड़ा रवाना हुए कांवड़िये
सकीट। महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए नगर से काफी संख्या में शिवभक्त मंगलवार को गंगा घाट के लिए रवाना हुए। डीजे पर शिव भजनों की धुनों पर थिरकते और रंग-गुलाल उड़ा रहे थे। बम-बम भोले के जयघोषों की गूंज बनी रही। थाना प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी ने बताया कि सभी मंदिरों पर व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। पुलिस के जवानों की अलग-अलग टोली बनाई गई हैं, जो मार्गों पर कांवडि़यों की सुरक्षा निगरानी करेंगे। संवाद


पुलिस अफसर भी कांवड़ियों की सेवा में जुटे

एटा/अवागढ़। कांवड़ियों की सेवा आमजन तो कर ही रहे हैं, पुलिस अफसर भी सेवा करते नजर आए। एसएसपी श्याम नारायण सिंह और एएसपी राजकुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस सहायता केंद्रों, शिविराें का जायजा लिया। ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं कांवड़ियों को फल एवं प्रसाद वितरित किया। अवागढ़ में बाईपास पर थाना प्रभारी कपिल कुमार ने शिवभक्तों के लिए जलपान का इंतजाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें