फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेभर में गूंजे बम भोले के जयघोष

Mon, 16 Feb 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व मंगलवार को है। इसे लेकर सभी शिवालयों पर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। पर्व की पूर्व संध्या पर सोमवार को सुबह से ही शहर में कांवड़ियों के जत्थे नजर आए। ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों पर डीजे साउंड लगाकर वह ‘चल मेरे भोले तुझको संग लेके जाऊंगा...’ जैसे भजनों पर झूमते दिखे। इधर, कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने से पूरे शहर में दिनभर जाम के हालात रहे। पर्व को लेकर बाजारों में भी भीड़ नजर आई। लोग पूजा आदि की सामग्री खरीदते देखे गए।
विज्ञापन





महाशिवरात्रि पर्व को लेकर घरों सहित प्रमुख मंदिरों पर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के प्रसिद्ध मंदिर कैलाश मंदिर पर भव्य सजावट के साथ भीड़ को नियंत्रण करने के लिए बैरीकेटिंग भी की गई है। मंगलवार को पर्व के दौरान मंदिर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहेगा। बता दें कि यहां हर शिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु महादेव को जलाभिषेक कराने आते हैं। सुबह जलाभिषेक के बाद मंदिर पर प्रसाद वितरण सहित अन्य कार्यक्रम होते हैं। वहीं चारों ओर गूंज रहे महादेव के जयकारों से शहर का माहौल भी भक्तिमय नजर आ रहा था। सभी मार्गों पर उमड़ रहा कांवड़ियों का जत्था जाम के हालात पैदा करता रहा। रातभर कांवड़ियों की भीड़ सड़क पर देखी गई। वहीं जगह-जगह सेवा के लिए पंडाल आदि लगाए गए हैं, जहां कांवड़ियों को चाय-नाश्ता आदि कराया जा रहा है।
विज्ञापन




कैलाश मंदिर पर होंगे कार्यक्रम
- प्रात: चार बजे मंदिर खुलेगा
- इसके बाद आरती होगी।
- आरती के बाद भोलेनाथ का जलाभिषेक होगा।
- दोपहर दो बजे शिव विवाह का कार्यक्रम।
- शिव विवाह के बाद प्रसाद वितरण।
- सायं पांच बजे आरती।
- इसके बाद भोलेनाथ का श्रंगार दर्शन।
- शाम नौ बजे भव्य आरती का आयोजन।



पूजा की सामग्री पर महंगाई का असर
वस्तु                   पिछले वर्ष               इस वर्ष
सिंघाड़ी                160                240
सिंघाड़ी आटा          200                260
कूटू साबुत            65                  65
कूटू आटा             80                  120
काली मिर्च            600                 900
समा के चावल       80                    100
रोली                  150                 200
(भाव रुपये प्रति किलोग्राम में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें