फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष के खाते से 1.30 लाख रुपए निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रेलवे के जीआरपी थानाध्यक्ष प्रताप सिंह को साइबर ठगों ने शिकार बना लिया। छह बार में उनके बैंक खाते से एक लाख 29 हजार 990 रुपये पार कर दिए। जीआरपी थानाध्यक्ष ने तहरीर देकर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया है कि एमेजॉन पर ऑनलाइन शॉपिंग की थी। बताए गए समय पर सामान नहीं आया तो आठ जून को गूगल से अमेजॉन का कस्टमर केयर नंबर प्राप्त कर कॉल किया। कॉलर ने बताया कि आपको सामान होल्ड हो गया है। इसके बाद फोन कट गया और दूसरे नंबर से कॉल आया। उसने अनहोल्ड करने के लिए एमेजॉन खोलकर एक फार्म भरवाया। इसमें एटीएम कार्ड नंबर और जन्मतिथि भी भरवा ली।
विज्ञापन

इसके बाद खाते से पहली बार में 25 हजार रुपये कट गए। कुल मिलाकर छह बार में एक लाख से अधिक रकम निकाल ली। थानाध्यक्ष मूल रूप से गांव गनेशपुर थाना मंगलपुर जिला कानपुर देहात के रहने वाले हैं। दूसरा मुकदमा अजीत कुमार निवासी दुर्गाधाम कॉलोनी कासगंज रोड ने धोखाधड़ी करके खाता से 15 हजार रुपये निकालने का मुकदमा कोतवाली नगर में दर्ज कराया है। इनका कहना है कि दास मार्केट में था, तभी कॉल आया उसके बाद धोखाधड़ी करके खाते से रकम निकाल ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें