फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ब्लॉकों में जागरूक करने को शुरु हुआ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जनपद में क्लस्टर अभियान बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। चार ब्लॉकों में स्वास्थ्य टीमों ने गांव-गांव जाकर लोगों को कोरोना वैक्सीन के लिए जागरूक करना शुरू किया है। तीन दिन जागरूक करने के बाद चौथे दिन से लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं अभियान को लेकर सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी मारहरा ब्लॉक क्षेत्र में पहुंचे।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि मारहरा क्षेत्र में अभियान को लेकर माइक्रोप्लान देखा है। वहीं गांव में स्वास्थ्य टीम किस प्रकार लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर रही है, इसकी जानकारी की। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम सिंह ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में 10 से 12 टीमें बनाई गई हैं। टीमें तीन दिन लोगों को जागरूक कर अगले दिन कोरोना टीका लगाएंगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना टीकाकरण अवश्य कराएं। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है।
विदेश जाने वालों को 28 दिन पर लगेगी दूसरी डोज
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया, शासन से निर्देश मिले हैं कि जो व्यक्ति जरूरी कार्य से विदेश जाना चाहाता है और उसे पहली डोज लग गई है तो 28 दिन बाद उसे दूसरी डोज लगा दी जाए। उन्होंने बताया कि डोज लगाने से पहले उसका पासपोर्ट देखा जाएगा। उसका नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। ऐसे लोगों को जिला अस्पताल में बने बूथ पर टीका लगेगा।
विज्ञापन

सज्जादानशीन ने परिवार सहित लगवाई कोरोना वैक्सीन
मारहरा। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दरगाह खानकाहे बरकातिया के सज्जदानशीन सय्यद नजीब हैदर नूरी ने अपने परिवार के साथ नगर पालिका परिषद पहुंच कोरोना रोधी टीकाकरण कराया। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई सिर्फ टीका लगवाने से ही जीती जा सकती है। इससे किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है उन्होंने सभी अकीदतमंदों से कोरोना टीकाकरण कराने की अपील की है। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन परवेज जुबैरी ने कोरोना टीका लगवाने के लिए नगर वासियों से अपील की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में बूथ बनाया गया है। जहां सभी को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें