सैनिक पड़ाव में चल रहे रंग महोत्सव में गुरुवार को बेबी शो का आयोजन किया गया। पांच साल तक के बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शुभारंभ पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने किया। कार्यक्रम में हृदय रोग विशेषज्ञ डा. एके सक्सेना, बाल रोग विशेषज्ञ डा. राजेश सक्सेना, डा. हरिओम गुप्ता ने पांच साल तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और शारीरिक, मानसिक विकास का आकलन किया। पहले ग्रुप में लुवाना और आरोही प्रथम, मान और प्रियम मिश्रा द्वितीय, तुषार तृतीय रहे। सांस्कृतिक विविधा ग्रुप में प्रथम परमार प्रथम, माल्या दीक्षित द्वितीय, रोशनी खान तृतीय रहे।
सांस्कृतिक ग्रुप में कलावती शिशु मंदिर प्रथम, एटा पब्लिक इंटर कालेज द्वितीय और जेपी कंचन स्कूल के विद्यार्थी तृतीय रहे। विशेष पुरस्कार ऊर्जा सक्सेना, उत्कर्ष सक्सेना को दिया गया। इस मौके पर हरि प्रसाद सक्सेना, राजेश व्याकुल, मुकेश मिश्रा, डा. प्रेमीराम मिश्र, सुरेंद्र गोला, राकेश सक्सेना, अर्चना सक्सेना, मंजुला रमन, सुषमा सक्सेना, रामकृष्ण आदि मौजूद रहे।