फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुईस खुर्शीद इस मामले में आज अदालत में होंगी पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद गुरुवार को अपर सत्र न्यायालय प्रथम की कोर्ट में पेश होगी। लुईस खुर्शीद की गुरुवार को जमानत अर्जी प्रथम कोर्ट में लगी हुई है। इसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रह सकते हैं।
विज्ञापन

थाना अलीगंज में दिव्यांगों के उपकरण वितरण के मामले में दर्ज हुए रिपोर्ट के बाद चार्जशीट दाखिल की गई थी। इस मामले में जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई गई लेकिन हाईकोर्ट ने एटा कोर्ट में ही हाजिर होकर जमानत कराने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद से एटा अपर सत्र न्यायालय प्रथम की कोर्ट में अर्जी लगाई। यहां पर गुरुवार को लुईस खुर्शीद को स्वयं हाजिर होना है। बता दें कि लुईस खुर्शीद एक ट्रस्ट चलती हैं इसके माध्यम से दिव्यांग उपकरणों को वितरण वर्ष 2016-17 में किया गया था। इसके बाद मामला उछला तो थाना अलीगंज में 15 जून 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई और जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन को सौंप कर कराई गई। जांच अधिकारियों ने संस्था के सचिव अख्तर फारुखी से दस्तावेज मांगे तो प्रस्तुत नहीं कर सके। इस मामले में कई लाख रुपये का मामला होने का दावा जांच एजेंसी की ओर से किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें