अवागढ़। 112 नंबर पुलिस सहायता की एक टीम शनिवार को लखनऊ से कस्बे के जनता इंटर कॉलेज पहुंची। टीम ने छात्र-छात्राओं को डायल 112 की खूबियां बताते हुए जागरूक किया।
टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए सवाल-जवाब भी किए। सवालों के बेहतर जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। बच्चों ने नुक्कड़ नाटक सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित, प्रधानाचार्य राकेश बाबू यादव, सचेंद्र कुमार, विवेक दुबे, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ सुधीर उपाध्याय, डॉ. एसएन यादव सहित कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।