फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव का खतरनाक अंत: अक्सर प्रेमिका का नंबर आता बिजी, एक दिन पीछा किया, दूसरे से बात करते पकड़ लिया, मार डाला

Sun, 09 Apr 2023 06:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में अक्सर प्रेमिका का नंबर बिजी आता था। इस पर उसे शक हुआ कि वह किसी और से बात करती है। एक दिन उसने प्रेमिका का पीछा किया। प्रेमिका खेत पर किसी दूसरे से बात करते मिली। इस पर उसे गुस्सा आया और उसे मार डाला। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी लुक्का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में किसी दूसरे से बात करने के शक में प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला। शव को खेत के बीच में फेंककर फरार हो गया। पुलिस जांच में मामला खुला तो प्रेमी ने चौंकाने वाले खुलासे किए। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पिलुआ थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी ऋषिपाल की पुत्री रूबी (17) का शव खेत के बीच में मिला था। जांच करने पर प्रेमी पर शक हुआ। उससे पूछताछ की गई तो उसने सारी कहानी बता दी। बताया कि रूबी की हत्या गांव के ही लुक्का उर्फ रामसेवक ने की थी। 

किशोरी को बात करने के लिए एक सिम दे दी

हत्यारोपी को सर्विलांस और थाना पुलिस की टीम ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी गांव में आटा चक्की है। यहां पर रूबी आटा पिसाने आती थी। करीब नौ माह पहले दोनों में मुलाकात के बाद प्रेम-प्रसंग हो गया। इसके बाद आरोपी ने एक सिम किशोरी को बात करने के लिए दे दी। 

खेत में घास लेने के लिए गई थी किशोरी

किशोरी ने सिम कीपैड वाले मोबाइल में डाल ली। दोनों के बीच इस नंबर पर बातें होती रहती थीं। कुछ समय से किशोरी का फोन नंबर ज्यादातर बिजी आने लगा। इसको लेकर लुक्का को शक पैदा हो गया। 27 मार्च को किशोरी खेत में घास लेने के लिए गई थी। तभी लुक्का ने पीछा किया। उसने खेत में रूबी को किसी और से बात करते पकड़ लिया। 

जंगली जानवरों ने शव को विकृत कर दिया

इस पर लुक्का को गुस्सा आया। उसने रूबी से पूछा कि किससे बात करती है। इसको लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा। लुक्का ने गुस्से में रूबी के दुपट्टे से ही उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को वहीं छोड़कर चला आया। बाद में जंगली जानवरों ने शव को विकृत कर दिया। इसकी वजह से शव कंकाल रूप में मिला था। आरोपी से दोनों मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें