फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: युवती के आत्महत्या के मामले में प्रेमी गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने करीब एक माह पहले आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में युवती के प्रेमी शोभित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कॉल डिटेल खंगालने पर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का खुलासा होने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर निवासी शोभित की क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी थी। आने-जाने पर रिश्तेदारी में एक युवती से उसका प्रेमप्रसंग हो गया। इस पर वह अक्सर गांव और अलीगंज आता जाता था। एक माह पहले वह युवती से मिलने कस्बे में आया था। परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे।
इस पर युवती ने युवक पर साथ ले जाने के लिए दबाव बनाया। युवक के मना करने पर युवती ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। युवती की मौत के लिए उसके परिजन ने युवक को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस में शिकायत की। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने युवक और युवती के फोन नंबर की कॉल डिटेल खंगालना शुरु कर दिया। रोजाना दोनों की आपस में कई-कई बार बात होने की पुष्टि पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा जांच में साक्ष्यों के आधार पर युवती की मौत के जिम्मेदार युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें