फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तंबाकू गोदाम में लगी आग से लाखों का नुकसान

Wed, 15 Nov 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। मोहल्ला राधा कृष्ण में तंबाकू गोदाम में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। गोदाम में रखी तंबाकू जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला राधा कृष्ण में प्रमोद गुप्ता का तंबाकू का गोदाम है। मंगलवार रात करीब 11 बजे अज्ञात कारणों के चलते गोदाम में रखे तंबाकू के बोरों में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि इसकी चपेट में आकर 100 से अधिक तंबाकू से भरे बोरे जल गए। जब आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं उठता देखा तो सूचना गोदाम स्वामी को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग बुझाने में कर्मचारियों को 6 घंटे से अधिक समय लग गया। गोदाम स्वामी ने बताया कि गोदाम में लगभग 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दमकल प्रभारी दीपक कुमार ने बताया आग लगने का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं लगा है। गोदाम में बिजली की लाइन नहीं है। हो सकता है गोदाम में रखी तंबाकू में गर्मी या घर्षण होने के कारण आग लगी हो। आग लगने के कारणों का पता लगया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें