फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक को बदमाशों ने बाइक-नकदी सहित लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज/एटा। एक कार्यक्रम से लौट रहे शिक्षक को बदमाशों ने लूट लिया। शिक्षक अंधेरा अधिक होने के कारण अपने मित्र की ससुराल जा रहा था। पुलिस ने लूट की वारदात को चोरी में दर्ज कर दिया। इसको लेकर पीड़ित ने रोष जताया है।
विज्ञापन

थाना अलीगंज सराय अगहत रोड स्थित गांव फर्दपुरा मोड़ के पास रविवार शाम सात बजे बदमाशों ने बाइक सवार शिक्षक यशवीर सिंह पुत्र पुत्तूलाल निवासी मैदापुर थाना बागवाला के हाथों में डंडा मारकर गिरा लिया। बाइक सवार शिक्षक साथी रोहन लाल पुत्र शंकर सिंह निवासी गांव भदों थाना कोतवाली देहात के साथ सराय अगहत से एक कार्यक्रम से लौट रहे थे।
शाम को अंधेरा होने पर रोहन लाल अपनी ससुराल फर्दपुरा जा रहे थे तभी बदमाशों ने लूट का शिकार बना लिया। हाथ में डंडा लगते ही बाइक गिर गई तभी तमंचा तानकर बदमाशों ने यशवीर के पास से 12 हजार रुपये, सैमसंग मोबाइल, एटीएम कार्ड, बाइक व बाइक के कागज और रोहन लाल से पांच हजार रुपये लूट लिए। बता दें यशवीर सिंह गांव दलेरपुर थाना बागवाला में प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक हैं।
विज्ञापन

फर्दपुरा के पास बाक सवार दो लोगों के साथ वारदात हुई है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि लूट हुई है अथवा नहीं। - पंकज कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक, अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें