फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकगीतों मे मिनी लुक्का की मस्तानी अदाओं पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
प्रदर्शनी पंडाल में वाद विवाद प्रतियोगिता में विजेता छात्रा को पुरस्कृत करते अतिथि- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी के तत्वावधान में आयोजित एटा महोत्सव 2020 के अंतर्गत सोमवार को लोकगीत एवं लोक नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मिनी लुक्का ने मचं पर मस्तानी अदाऐं बिखेरकर दर्शकों को थिरकने व झूमने के लिए विवश कर दिया। हुरियारी फूलों की होली पर गाए गीत पर लुक्का एंड पार्टी ने दर्शकों की तालियाँ बटोरी। अतिथियों के सम्मान में विश्व भारती पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया।
उद्घाटन अतिथि दिनेश चन्द गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता, मुख्य विकास अधिकारी मदन वर्मा, जिला विकास अधिकारी एस एन सिह कुशवाहा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीरा गांधी, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजू आर्या, डॉ. लोकमन दास पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर स्वागत पचौरी, विश्व भारती पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ. विकास सक्सेना, पूर्व विधायक उदयवीर सिंह राठौर, इंजीनियर नूर मौहम्मद खान, डॉ. योगेश यादव, डॉ. रवींद्र कुमार जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी, राजबहादुर उपाध्याय, नेत्रपाल सिह चौहान, महेश सोलंकी, महेश वर्मा, बबलू चक्रवर्ती, आशू शर्मा, देवेन्द्र लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, रविवार रात को लोक नृत्य (कत्थक नृत्य) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम केशव कुमार ने किया। कार्यक्रम की संयोजक ममता टंडन रहीं। इस दौरान कई प्रतिभागियों ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया।

्रदशर्दनी पंडाल में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में मंच से बोलती छात्रा- संवाद- फोटो : ETAH

प्रदशर्दनी पंडाल में रविवार की रात को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार- सं- फोटो : ETAH

प्रदशर्दनी पंडाल में आयोजित लोक गीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देते लुक्का- संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें