फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम लूटने में असफल बदमाश उपकरण ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/अलीगंज। कस्बा अलीगंज स्थित वन इंडिया एटीएम को निशाना बनाकर शनिवार रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। एटीएम से नकदी ले जाने में असफल होने पर बदमाश मशीन के उपकरण लूट ले गए। रविवार को जानकारी होने पर कंपनी के अधिकारी पहुंचे और तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

कस्बा अलीगंज स्थित डाक बंगला के पास लगे इंडिया वन एटीएम पर शनिवार रात बदमाश घुस गए। बदमाशों ने एटीएम को उखाड़ने की कोशिश की लेकिन एटीएम नहीं उखड़ सका। इसके बाद बदमाश एटीएम संचालन करने के लिए लगाई गईं तीन बैटरियां, यूपीएस, स्टेबलाइजर और एक मॉडम ले गए। एटीएम के सिग्नल डिस्कनेक्ट होने पर कंपनी के लोगों को जानकारी हुई।
रविवार को जेडओएम बीटीआई पेमेंट प्राइवेट लिमिटेड इंडिया वन एटीएम से शैलेंद्र सिंह अलीगंज पहुंचे। यहां एटीएम का निरीक्षण करने के बाद उच्चाधिकारियों को यथास्थिति से अवगत कराया और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाश सामान ले गए हैं और एटीएम में तोड़फोड़ की है। बदमाश शायद मशीन को उखाड़ने के इरादे से आए थे लेकिन असफल रहने पर सामान चोरी कर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया है कि एटीएम से बैटरियां व अन्य सामान चोरी हुआ है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें