फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के संत की कार से रकम लेकर भागने वाला साधू गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर में शुक्रवार को मथुरा के एक संत ने तहरीर देकर अपने ही शिष्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि दोनों शिष्य कार में रखी रकम लेकर चंपत हो गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवार को दोनों आरोपी अलीगंज रोड स्थित मंडी गेट के सामने से गिरफ्तार कर लिए और चोरी की गई कुछ रकम भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने बताया है कि रामभरोसे दास शिष्य रामशिरोमणि महाराज निवासी आजई कला, जीएलए विवि के सामने सीताराम संत गोशाला आश्रम मथुरा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी थी। इसमें आरोप था कि आश्रम में रह रहे दोनों साधू व बच्चा भगत के साथ अपनी कार से एटा होते हुए शिकोहाबाद के लिए जा रहे थे। तभी एटा में जीटी रोड पर अलीगंज तिराहे से आगे खेमका पेट्रोल पंप के पास गाड़ी रोककर आवश्यक कार्य के लिए नीचे उतरा तथा शिष्य पानी लेने के लिए चला गया। उसी दौरान साधू तथा बच्चा भगत अपने सामान के साथ पॉलीथिन में रखे साढ़े सात लाख रुपये लेकर चले गए तथा काफी देर खोजबीन के बाद भी नहीं मिले।
इस मामले का खुलासा करने के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया। कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना पर अलीगंज रोड मंडी गेट के सामने से दो संदिग्धों को देखा तो तलाशी की ली गई। तलाशी के दौरान दो लाख 90 हजार रुपये बरामद किए गए। दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई तो अपना नाम साधू उर्फ भारत पुत्र महिपाल व दूसरे ने बच्चा भगत उर्फ भानुप्रताप पुत्र भारत निवासी हिरदेपुर अलीगंज बताया। कड़ाई से पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने ही मथुरा के एक साधू रामभरोसे की कार से साढ़े सात लाख रुपये चुराए थे जिसमें से बाकी के रुपये खर्च हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें