फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया गांव में बदहाली देख सचिव से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 08 Nov 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लोहिया गांव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने मंगलवार को विकास खंड अलीगंज और लोहिया गांव देवतरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी के कार्यों को देखा। सीडीओ ने कहा कि शासन से जो भी लक्ष्य प्राप्त होते हैं, उन्हें पूरा किया जाए। ब्लॉक कार्यालय में साफ सफाई की स्थिति ठीक न मिलने पर बीडीओ को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। लोहिया गांव में शौचालय की प्रगति खराब पाये जाने पर सीडीओ ने सचिव अभय कुमार से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ को बीडीओ कार्यालय के कमरों में पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं मिली। इस दौरान निरीक्षण रजिस्टर गायब मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्हाेंने निर्देश दिए कि राशन कार्डों का वितरण सभी ग्राम विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों को लगाकर किया जाए। एनआरएलएम की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। इस दौरान नि:शुल्क बोरिंग, मनरेगा की भी समीक्षा की गई। इसके बाद सीडीओ वर्ष 2015-16 के चयनित लोहिया ग्राम देवतरा पहुंचे। जहां उन्होंने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से गांव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित किया जाए। लोहिया आवास पूर्ण किया जाएं। इस दौरान पीडी डीआरडीए आरके गौतम समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें