शाादी के दौरान मास्क पहने दूल्हा-दुल्हन। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। शहर के उद्योगपति आलोक जैन की बेटी सृष्टि की शादी लॉकडाउन मानकों की मिसाल बन गई। दस बराती एवं पांच घरातियों की मौजूदगी में हुए आदर्श विवाह की हर रस्म पर लॉकडाउन के मानकों की छाप थी। इंद्रपुरी स्थित आवास पर संपन्न आयोजन में सैनिटाइजेशन, मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का शत प्रतिशत पालन किया गया। जयमाल से लेकर विदाई तक दूल्हा-दुल्हन व परिजनों के चेहरों से मास्क नहीं हटे।
एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन के पुत्र आलोक जैन (दूध एवं चिकोरी कारोबारी) की बेटी सृष्टि जैन, एमबीए का विवाह मुरादाबाद निवासी यश जैन एलएलएम, एमबीए से गत 17 अप्रैल को प्रस्तावित था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण शादी नहीं हुई। बाद में बुधवार को दोनों जिलों के प्रशासन की अनुमति के बाद शासन की एडवाइजरी व नियमों के अंतर्गत विवाह संपन्न कराया गया। संवाद