फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं हालात न बिगाड़ दे मंडी

विज्ञापन
मंडी समिति में उमड़ी किसान और खरीदारों की भीड़। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जागरूकता का अभाव और पुलिस-प्रशासन की शिथिलता संक्रमण से बचाव में पलीता लगाने का काम कर रहा है। लॉकडाउन के चलते बाजार बंद हैं और लोग घरों में महफूज हैं। इसके बावजूद एक स्थान ऐसा भी है जहां जरा सी असावधानी से स्थिति भयावह हो सकती है। यह स्थान है अलीगंज रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के तीसरे चरण में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग न कोरोना की चेन तोड़ने के लिए रणनीति में बदलाव किया है। इसके तहत शाम सात से सुबह सात बजे तक किसी भी तरह की व्यापारिक गतिविधि पर रोक लगा दी गई है। जहां सात बजे तक खुलने वाले मेडिकल स्टोर शाम छह बजे तक बंद करने के आदेश हैं। वहीं सब्जी मंडी में भी सुबह सब्जियों की आवक के बजाए शाम को ही फुटकर व्यापारियों को बेची जा रही है।
सायंकाल लग रही मंडी
शासन के आदेश हैं फल मंडी रात दस से सुबह सात बजे तक खोली जाए। लेकिन शाम पांच से से ही आढ़तिया और व्यापारी आना शुरू हो जाते हैं। इसी दौरान फुटकर व्यापारी सब्जी खरीदकर ले जाते हैं। जिसे अगले दिन सुबह सात से सायं सात बजे से बिक्री करना शुरू करते हैं।
विज्ञापन

पड़ोसी जिलों में मिल चुके संक्रमित
एटा के समीपवर्ती जिले फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा में कई सारे सब्जी और दूध विक्रेेेता कोरोना संक्रमण से ग्रसित मिल चुके हैं। इसके बाजवूद जिला प्रशासन द्वारा सतर्कता नहीं बरती जा रही है।
संक्रमित जिलों से भी आती सब्जी
फीरोजाबाद और आगरा से बड़ी मात्रा में एटा की मंडी में सब्जी आती है। इसमें प्याज, लहसुन, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, टमाटर, हरी मिर्च, भिंडी, करेला सहित फलों में आम, केला, पपीता और सेव आदि बाहर की मंडियों से ही आते हैं। ऐसे में एक भी संक्रमित व्यक्ति अन्य को अपनी चपेट में ले सकता है।
बैरीकेडिंग कराई पर नतीजा शून्य
मंडी में व्यापारियों और किसानों की भीड़ न जुटे। इसके लिए बैरीकेडिंग कराई गई, पर इसका खासा असर देखने को नहीं मिला। किसान और व्यापारी बैरीकेडिंग पार कर मंडी में घुसकर भीड़ जमा कर लेते हैं।
अव्यवस्था दूर होगी
मंडी में सामाजिक दूरी के पालन के लिए फल और सब्जी सहित अनाज मंडी का समय अलग-अलग किया गया है। मंडी में बैरीकेडिंग भी कराई गई है। केवल किसान और आढ़तियों को ही मंडी में आने की अनुमति है। किसान और आढ़तिया भी मास्क लगाकर आएं और हाथों को सैनिटाइज करते रहें। अव्यवस्था यदि पैदा हो रही है तो उसे दूर करवाया जाएगा। - एसपी वर्मा, सभापति, मंडी समिति
पालन करवाया जाएगा
मंडी में सब्जी, फल और अनाज खरीदने के लिए अलग-अलग व्यवस्था बनाई गई है। रात में सब्जी और फल जबकि दिन में अनाज की खरीद-फरोख्त के लिए आढ़तियों को अनुमति दी गई है। यदि वहां भीड़ जुट रही है और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है तो दिखवाया जाएगा। लॉकडाउन के नियमों का पालन करवाया जाएगा। - सुखलाल भारती, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें