फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र में खेती पर नहीं रोक, सामान पहुंचेगा घर-घर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। हॉटस्पॉट घोषित किए गए जिले के दो गांव जलेसर के गणेशपुर और मारहरा के ओरनी को पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया है। बुधवार से यहां किराना, फल और सब्जी की गाड़ियां डोर टू डोर डिलीवरी देने के लिए निकल पड़ी हैं। वहीं किसान भी परेशान न हों, इसके लिए उन्हें तीन किलोमीटर तक पड़ने वाले खेतों में कटाई और मढ़ाई की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

जलेसर के गांव गणेशपुर में आगरा के श्री पॉरस हॉस्पिटल से भागकर आए कंपाउंडर के भाई और भतीजे सहित इसी अस्पताल में रिश्तेदार को देखकर लौटी मारहरा क्षेत्र के गांव ओरनी की महिला में कोरोना पॉजीटिव निकला। इस पर प्रशासन ने दोनों गांवों को सील करते हुए तीनों लोगों को बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया। बुधवार को सुबह यहां तीन गाड़ियां पहुंची। एक में किराना का सामान था तो दूसरी में फल और तीसरे में सब्जियां। फल और सब्जी की ग्रामीण क्षेत्र में डिमांड न होने के चलते बहुत ज्यादा नहीं बिक्री नहीं हुई। प्रशासन ने स्प्ष्ट कर दिया है कि तीन किलोमीटर के क्षेत्र से कोई भी ग्रामीण बाहर न जाए, अन्यथा उसके खिलाफ महामारी एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।
- ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत ज्यादा राशन, किराना और सब्जियों की डिमांड नहीं रहती है। इसके बावजूद हॉटस्पाट गांवों में तीन गाड़ियां किराना, फल और सब्जी की भेजी गई हैं। वहीं तीन गांव से तीन किलोमीटर का एरिया बफर जोन घोषित किया है। अमूमन किसानों के खेत दो से तीन किलोमीटर की परिधि में होते हैं, ऐसे में वह खेतों में फसल की कटाई और मढाई कर सीधे घर आ जाएं, उनकी वहीं स्क्रीनिंग करा दी जाएगी। - विवेक मिश्रा, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें