फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलरों को 50 किलो की बोरी में दिया जा रहा एक किलो कम चावल

विज्ञापन
एफसीआई गोदाम का निरीक्षण करते डीएम सुखलाल भारती व अन्य। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। राशन डीलरों को प्रति बोरी (50किलो) एक किलो चावल कम दिया जा रहा है। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब डीएम ने गोदाम से लदान हो रहे खाद्यान्न की तौल कराई। उन्होंने अधीनस्थ स्टॉफ को कड़ी फटकार लगाते हुए इसमें सुधार की हिदायत दी। साथ ही उन्होंने अपने सामने ही डीलर के बोरों में खाद्यान्न की कमी को पूरी कराई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुखलाल भारती, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र और डीएसओ राजीव कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से शनिवार को अपराह्न में निधौलीकलां रोड स्थित खाद्य विपणन के राशन गोदाम का निरीक्षण किया। डीएम को बताया कि गोदाम से शीतलपुर एव एटा शहर के राशन डीलर राशन का उठान करते हैं।
मौके पर शीतलपुर ब्लाक के ग्राम दूल्हापुर के राशन डीलर गीतम सिंह, भागपुर के राशन डीलर रेशमा देवी, कुतुबपुर के राशन डीलर बालकिशन द्वारा राशन का उठान गोदाम से किया जा रहा था। डीएम ने डीलर बालकिशन की गाड़ी में लोड हो चुके 130 बोरी चावल को गोदाम के बंद पड़े कंप्यूटर कांटे को चालू करवाकर अपने समक्ष 72 बोरों की तौल कराई।
विज्ञापन

72 बोरों का वजन 3570 किलोग्राम पाया। डीएम ने देखा कि राशन डीलर को एक बोरी में 50 किलोग्राम के स्थान पर 49 किलोग्राम चावल ही दिया जा रहा है। डीएम ने कहा कि गोदाम पर बोरों की गिनती एवं स्टाक रजिस्टर अद्यतन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें