जीटी रोड से कुछ इस तरह गुजरते दिखे यात्री। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। लॉकडाउन में दिल्ली, एनसीआर और गाजियाबाद से लोगों का पलायन अभी भी जारी है। हालांकि लोगों की संख्या तो कम हुई है, लेकिन लोग अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए लगातार चलते जा रहे हैं। सोमवार को बस स्टैंड पर राहगीरों का कारवां चलता नजर आया।
वहीं प्रशासन ने लोगों को वाहनों की सुविधा देना बंद कर दिया है। प्रशासन लोगों को बाईपास पर वाहन मिलने से वहीं जाने की कहकर अपना पल्ला झाड़ रही है। शहर के बाईपास पर किसी भी प्रकार के वाहन की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद