जीटी रोड पर घूमते राहगीरों से वार्ता करते डीएम सुखलाल भारती साथ में एसएसपी सुनील कुमार।
- फोटो : ETAH
एटा। लॉकडाउन के छठें दिन प्रशासन ने सख्ती दिखाई। जहां सुबह से ही सड़कों पर घूम रहे लोगों को घरों से न निकलने की हिदायत दी। वहीं दुकानदारों को दुकानों पर भीड़ न लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान चैकिंग अभियान का दौर भी चला। जहां दो दर्जन से अधिक वाहनों के चालन काटे गए।
सोमवार की सुबह से ही प्रशासन सख्त नजर आया। बस स्टैंड पर शहर कोतवाल अशोक कुमार पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैदी से खड़े थेे। बस स्टैंड से हर आने जाने वाले वाहन पर लगातार रोके जा रहे थे। वहीं, गांधी मार्केट तिराहा पर एसडीएम सदर अबुल कलाम दुकानदारों को भीड़ न लगने देने के प्रति जागरूक करते नजर आए।
वहीं सीओ सीटी राजकुमार ने शहर के कई मोहल्लों में पेट्रोलिंग कर लोगों को बाहर न निकलने को कहा। कहा कि अगर बेवजह बाहर घूमते मिले तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उधर, राहगीर प्राइवेट बसों का इंतजार करते रहे।