फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जनरेट र के किराए को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 5 लोग घायल

Sat, 16 May 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। थाना नयागांव क्षेत्र के गांव अगतिया में किराए के जनरेटर को लेकर शनिवार की शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। संघर्ष में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज से तीन गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव निवासी ब्रजभूषण के घर पर छत का लिंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान बार-बार बिजली कटौती होने लगी, जिसके चलते वह सड़क पार स्थित एक दुकान पर किराए से जनरेटर लेने पहुंचे। आरोप है कि जनरेटर के किराए को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। ब्रजभूषण के अनुसार दुकानदार पक्ष की ओर से पूरे दिन का किराया 500 रुपये बताया गया। उन्होंने घरवालों से पूछकर बताने की बात कही, जिस पर वहां मौजूद लोग नाराज हो गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से ब्रजभूषण (60), रमका देवी (50), संजय (22) और सुनील कुमार (47) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से देवदत्त घायल हुआ। सीएचसी अलीगंज में उपचार के दौरान रमका देवी, सुनील कुमार और संजू उर्फ संजय की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना नयागांव प्रभारी चंद्रशेखर त्रिपाठी ने बताया कि जनरेटर किराए को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। फिलहाल किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें