फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में पलटा लोडर, मची चीख-पुकार; 20 लोग घायल

Wed, 14 Oct 2026 09:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर राहगीर व आसपास के लोगों ने खंदी में गिरे लोडर वाहन से घायलों को बाहर निकाला। माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के आगरा रोड पर कमसान नहर के पास बुधवार शाम लोडर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खंदी में पलट गया। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है। सभी घायलों को एंबुलेंस से वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबा क्षेत्र का रहने वाला परिवार पिता की अस्थियां विसर्जित करने के बाद घर लौट रहा था। परिवार के लोग कछला गंगा घाट पर अस्थियां विसर्जित कर लोडर वाहन से वापस जा रहे थे। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे कोतवाली देहात क्षेत्र में आगरा रोड पर कमसान नहर के पास मोड़ पर अचानक लोडर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब गहरी खंदी में पलट गया। हादसे के बाद उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। यह देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर राहगीर व आसपास के लोगों ने खंदी में गिरे लोडर वाहन से घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

यह लोग हुए घायल
हादसे में खुशबू, करु, राघवेंद्र, वंशिका, गुड्डी, कलावती, बेताल, अखिलेश, आशिकी, गुंजन, किंजल, मिलन, मिली, उमा, दुर्गावती, मोहित, काजल, संध्या, शैलेंद्र और संतोष घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। इस हादसे में दो लोगों के हाथ में और एक के सिर में गंभीर चोट आई है। शेष लोगों को मामूली चोट आई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। -कीर्तिका सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें