फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दादी अब भूखे पेट नहीं सोना': दो वक्त की रोटी को मोहताज थी वृद्धा, पुलिस ने जो किया; अब हर कोई कर रहा तारीफ

Wed, 14 Oct 2026 09:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पुलिस की गाड़ियां झोपड़ी पर पहुंचीं तो वृद्धा घबरा गई। बुजुर्ग महिला ने बताया कि घर में आटा नहीं था, इसलिए वह बासी रोटी खा रही थीं। पुलिस ने खाद्य सामग्री और साड़ी भेंट की तो वृद्धा के आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की मदद करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद में मिशन शक्ति अभियान के फेज-6 के तहत बुधवार को एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद गांव नरि पहुंचे। उन्होंने डौकी पुलिस के साथ मिलकर एक झोपड़ी में रहने वाली विधवा भूरी देवी को मदद दी। पुलिस ने उन्हें खाद्य सामग्री और साड़ी भेंट की। मदद को देखकर भूरी देवी की आंखों से आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन


http://

भूरी देवी गांव में अकेली रहती हैं। उनका बेटा अहमदाबाद में काम करता है। आर्थिक तंगी के कारण उन्हें अक्सर भोजन नहीं मिल पाता। वह कभी-कभी एक समय ही खाना बना पाती थीं। बुधवार को जब एसीपी इमरान अहमद पुलिस टीम के साथ उनकी झोपड़ी पर पहुंचे, तो भूरी देवी पुलिस की गाड़ियों को देखकर घबरा गईं। उन्होंने बताया कि घर में आटा नहीं था, इसलिए वह बासी रोटी खा रही थीं। 
विज्ञापन


पुलिस को अपनी ओर आता देख उन्होंने खाना भी रख दिया। पुलिस ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि अब उन्हें भूखे पेट नहीं सोना पड़ेगा। पुलिस उनके लिए खाने-पीने की सामग्री और कपड़े लेकर आई है। यह सुनकर भूरी देवी भावुक हो गईं। इस दौरान एसीपी इमरान अहमद ने गांव की महिलाओं को जागरूक भी किया। ग्रामीणों ने पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना की।
विज्ञापन


एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत डौकी पुलिस के सहयोग से झोपड़ी में रहने वाली बुजुर्ग महिला को आगामी दिवाली का पर्व उत्साहपूर्वक मनाने के उद्देश्य से खाद्य सामग्री वितरित की गई।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें