फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की घर पर रिफलिंग कर रहे थे शातिर, तभी पुलिस ने धर दबोचा

विज्ञापन
पुलिस लाइन से शराब तस्करी के आरोपियों को जेल भेजने से पहले जानकारी देते एएसपी- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। हरियाणा से मैनपुरी में तस्करी को ले जाई जा रही 10 लाख रुपये की शराब सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पंजाब से लाई गई शराब की रिफलिंग करने वालों को भी पुलिस ने दबोचा है। इनसे होलोग्राम और रेपर भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एएसपी संजय कुमार ने बताया कि थाना मलावन पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक में छिपाकर हरियाणा से मैनपुरी ले जाई जा रही गैर प्रांतीय अवैध शराब सहित दो तस्करों को पुराव मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी उमेश उर्फ बंटी पुत्र मदनलाल और संजय पुत्र रघुवीर निवासीगण पट्टी थाना समाल खां जिला पानीपत हरियाणा ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि ट्रक में 215 पेटी शराब हरियाणा से मैनपुरी के लिए लोड हुई थी। शराब तस्करों ने ट्रक स्टाफ को 10 हजार रुपये अलग से इनाम देने की बात कही थी। बरामद शराब की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
वहीं एएसपी ने बताया कि थाना बागवाला पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक में छिपाकर 11 पेटी गैर प्रांतीय शराब पंजाब से लाकर गोलाकुंआ चौराहे के पास रिफलिंग की जा रही है। पुलिस ने छापा मारा तो बबलू पुत्र रामचंद्र निवासी हरचंदपुरु थाना बागवाला और नंदकिशोर पुत्र महताब सिंह निवासी ग्राम खरगपुर थाना पिलुआ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 पेटी शराब, होलोगा्राम, रेपर आदि बरामद किए हैं। एक आरोपी दयानंद पुत्र अशोक यादव निवासी ग्राम परसौंन थाना बागवाला फरार हो गया। इसकी पुलिस तलाश कर रही है, पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें