खंभो पर नहीं लगीं स्ट्रीट लाइट।
- फोटो : ETAH
एटा। जिला पंचायत राज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइट लगवाई जा रही हैं। हालांकि इसमें जमकर गोलमाल किया जा रहा है। ग्राम पंचायत बारथर के लिए 70 स्ट्रीट लाइटों की खरीद की गई है। हालांकि अब तक एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगवाई गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने सभी ग्राम पंचायत में स्ट्रीट लाइट लगवाने के निर्देश दिए हैं। इसमें टेंडर डालकर न्यूनतम दर पर स्ट्रीट लाइटों की खरीद की बात कही गई ह्रै। विकास खंड शीतलपुर की ग्राम पंचायत बारथर में ग्राम प्रधान द्वारा 70 स्ट्रीट लाइटें बिना टेंडर के खरीद ली। वहीं मौके पर एक भी लाइट लगी नहीं है। वहीं नगला केवल में कुछ लाइट लगी मिलीं। कंचन नगला गांव में भी कोई लाइट लगी हुई नहीं मिली।