फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन कटने से हुई थी वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव अंगदपुर के जंगल में शनिवार की शाम 75 वर्षीय वृद्धा की निर्मम हत्या कर दी गई थी। वृद्धा की मौत गर्दन कटने से हुई है। पुत्र ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनके चार पुत्र हैं और वह पति की मौत के बाद से एक ही पुत्र के पास रह रहीं थीं।
विज्ञापन

गांव अंगदपुर निवासी रामबेटी (75) पत्नी रामचरन खेत पर शनिवार की शाम घास लेने गई थी तभी गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। बेटे रामजीत ने बताया है कि मां रोजाना की तरह करीब तीन बजे खेतों पर घास लेने गईं थीं। इसके बाद गांव से करीब एक किमी दूर स्थित बंबा में गांव के ही रतीराम ने शव पड़ा देखा और परिजनों को हत्या होने की जानकारी दी गई। उसने बताया कि पिता की करीब 15 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है तभी से मां दूसरे नंबर के भाई भंवर सिंह के साथ रहती चली आ रही हैं।
वर्तमान में चार भाई ज्ञान सिंह, भंवर सिंह, रामजीत और रामदेव हैं। गांव में किसी से रंजिश नहीं है और हत्या किसने व क्यों की है यह कहना मुश्किल है। रविवार को पोस्टमार्टम में गर्दन कटने से मौत का होना सामने आया है और चेहरे पर भी चोटों के घाव है। थानाध्यक्ष अमरेश चंद्र त्यागी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जल्द खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

10 बीघा जमीन थी वृद्धा के पास
थानाध्यक्ष अमरेश चंद्र त्यागी ने बताया है कि वृद्धा रामबेटी के पति के हिस्से में 30 बीघा जमीन है। चार बेटे जीवित हैं जबकि एक बेटा मोतीलाल वर्ष 2006 से लापता है। पति की मौत के बाद जमीन छह हिस्से में बंटी हुई है, लापता पुत्र की जमीन सहित 10 बीघा जमीन वृद्धा के ही पास है और दूसरे नंबर के पुत्र भंवर सिंह के पास रहकर जमीन की पैदावार करती थीं। भंवर सिंह की ससुराल आजमगढ़ जिले में है, यहां वह शादी में तीन दिन पहले गया था और मां घर पर अकेली थी। जबकि अन्य भाई आचरण सही नहीं होने के चलते अपने-अपने हिस्से की जमीन बेच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें