फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: राजस्व चोरी के मामले में तीन फर्माें के लाइसेंस निरस्त

Thu, 16 Jul 2026 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज
विज्ञापन

एटा। प्रशासनिक अधिकारियों की छापेमारी में रेलवे मालगोदाम पर मंडी शुल्क और बिना गेट पास के रेलवे द्वारा दूसरे राज्याें में भेजी जा रही 24,900 क्विंटल मक्का बुधवार को पकड़ी गई थी। जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। इसमें बड़ी कर चोरी की आशंका है। प्रारंभिक जांच के आधार पर तीन फर्माें विवेक इंटरप्राइजेज, श्याम ट्रेडर्स और शारदा ट्रेडर्स के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।
बुधवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल, एसडीएम विपिन कुमार मोरल, तहसीलदार नीरज कुमार सहित संयुक्त टीम ने रेलवे मालगोदाम का औचक निरीक्षण किया था। मां शारदा ट्रेडिंग, विवेक इंटरप्राइजेज, श्याम ट्रेडर्स कंपनी की गाड़ियों से लगभग 24,900 क्विंटल मक्का रेलवे के माध्यम से अन्य प्रदेश भेजा जा रहा था। इसके लिए न तो वैध गेट पास जारी कराया गया था और न ही नियमानुसार मंडी शुल्क आर-9 जमा किया गया था। मंडी शुल्क की चोरी का मामला मिलने पर फर्माें पर 8,72,300 रुपये जुर्माना लगाया गया। मंडी सचिव कपिल कुमार गुप्ता के अनुसार जो फर्में इसमें लिप्त पाईं गईं उनमें एक एटा और दो उझानी की हैं। तीनों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे चलता है कर चोरी का खेल
बताया जा रहा है मंडी कर्मचारी एक सामान्य पर्ची बनाकर वाहन चालकों को देते थे। इससे ट्रक मंडी से बाहर निकल जाते हैं। माल स्टेशन पर पहले पहुंच जाता है और बाद में गेट पास बनाया जाता है। गेट पास में फसल की मात्रा कम दिखाकर कम शुल्क वहन करना पड़ता है। इधर व्यापारियों का कहना है कि एक-एक गाड़ी का गेट पास न बनाकर पूरे रैक में भेजे जाने वाले माल की सूचना मंडी कार्यालय को दी जाती है। इसका 9-आर चालान भी ऑनलाइन भर दिया जाता है। ऐसे में गेट पास और कर चोरी के कर चोरी के आरोप निराधार हैं।

बाजरा खरीद के दौरान भी हुआ था हंगामा
सर्दियों में मंडी में बाजारा खरीद में भी झोल सामने आया था था। व्यापारी का बाजरा क्रय केंंद्रों पर खरीदा जा रहा था। तब भी किसानों ने हंगामा किया था। उनका आरोप था कि उनका बाजरा केंद्रों पर नहीं खरीदा जा रहा है जबकि व्यापारियों का खरीदा जा रहा है। यही हालात दो दिन पहले मक्का खरीद को लेकर भी हुए थे।
विज्ञापन

-
मक्का की सप्लाई में कर चोरी के मामले में एडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी जांच कर रही है। रेलवे से भी रिकॉर्ड मांगा गया है। जांच के सब स्पष्ट हो सकेगा।
- अरविंद सिंह, जिलाधिकारी एटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें