फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आइए हम सब करें रक्तदान, बनें महादानी

Tue, 11 Jun 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अमर उजाला फाउंडेशन, हृयूमन राइट्स, रोटरी क्लब व व्यापार मंडल की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर 14 जून को मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। रक्तदान करने वाले महादानी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। ब्लड बैंक द्वारा जारी डोनर कार्ड भी रक्तदाता को दिया जाएगा।
विज्ञापन


कॉलेज के सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा का कहना है कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई असर नहीं पड़ता है, बल्कि गंभीर रोगों से निजात मिल जाती है। इसके अलावा आपका रक्त किसी भी व्यक्ति की जिंदगी बचा सकता है। आपका रक्त दूसरों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन सहित हृयूमन राइट्स, रोटरी क्लब व व्यापार मंडल का यह कदम सराहनीय है। जरूरत है कि हम सब मिलकर रक्तदान करके महादानी बनें। इमरजेंसी प्रभारी माधवेंद्र प्रताप ने बताया रक्तदान करने से शुगर, हार्ट, मधुमेह आदि गंभीर बीमारियां नहीं हो सकती।
बताया जाता है कि 18 से 65 वर्ष आयु का स्वस्थ कोई भी व्यक्ति साल में चार बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने के बाद रक्त ताजा हो जाता है और जल्द रिकवर करता है। रक्तदान करने से ब्लड पतला होता है। इसलिए हार्टअटैक की संभावना नहीं रहती है। शिविर में भाग लेने वाले महादानी अपना नाम, पता व मोबाइल नंबर व्हाट्सएप नंबर 7053516037, 9412617248 व 9837316446 पर पंजीकृत करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें