फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन कर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sun, 16 Nov 2025 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज तहसील में प्रदर्शन करते लेखपाल। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर शनिवार को लेखपालों ने तहसील पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद आठ सूत्री ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद को सौंपा।
विज्ञापन


लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया वर्षों से लेखपालों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। नौ वर्ष से पद पर कार्यरत लेखपालों की शैक्षणिक योग्यता संशोधन, पदनाम परिवर्तन, प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण, एसीपी विसंगति दूर करने, विशेष वेतन भत्ता 100 से बढ़ाकर 2500 रुपये, स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह करने जैसी अनेक मांगें लंबित हैं। वाहन भत्ता की मांग लंबे समय से की जा रही है। लेखपाल पदों की संख्या वृद्धि, राजस्व सहायक की तैनाती, राजस्व पुलिस चौकी की स्थापना भी आवश्यक है। प्रदर्शन करने वाले लेखपालों में राजीव कुमार, रामकिशन, बलवीर सिंह, शशिकांत वर्मा, दीक्षा यादव, रवि कुमार आदि शामिल रहे।

लेखपालों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
जलेसर। तहसील अध्यक्ष अरुण जादौन के नेतृत्व में लेखपालों ने लंबित मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में सचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष रंजना सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशू कुमार, ऑडिटर रजत कुमार, जितेंद्र कुमार सच्चे, हरिओम चौधरी, रजत दीक्षित, बृजेश कुमार, प्रदीप सिंह आदि लेखपाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें