फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: निलंबन के विरोध में तहसील पर धरने में बैठे लेखपाल

Tue, 09 Jan 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। तहसील सदर के एक लेखपाल को नायब तहसीलदार की पहल पर छह दिन पूर्व निलंबित कर दिया गया था। लेखपाल साथी के बहाल न होने पर मंगलवार को तहसील सदर के लेखपालों का धैर्य जवाब दे गया और धरना प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार कर दिया। नायब तहसीलदार के स्थानांतरण और साथी लेखपाल के बहाली की मांग की गई। एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया गया और शाम को धरना समाप्ति की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन




लेखपालों ने बताया नायब तहसीलदार सतीश चंद्र सम्राट की ओर से छह दिन पूर्व रिजोर क्षेत्र के लेखपाल अशोक यादव को कॉल की गई और कहा गया कि पांच मिनट में आ जाओ। लेखपाल ने बताया क्षेत्र में हूं तहसील से 20 किलोमीटर दूर हूं, पांच मिनट में नहीं आ पाऊंगा। इस पर नायब तहसीलदार ने निलंवित कर दिया। अधिकारियों को मामले से अवगत कराया तो दो दिन में बहाल करने की बात कही गई, लेकिन अशोक यादव लेखपाल को बहाल नहीं किया गया। विरोध में मंगलवार को तहसील सदर में धरना दिया जा रहा है। मांग है जब तक नायब तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं हो जाता और लेखपाल अशोक यादव बहाल नहींं कर दिए जाते धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष नेमसिंह ने नायब तहसीलदार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं।



लेखपाल की शिकायत मिली थी, तहसीलदार से जांच कराई गई तो उसके आधार पर निलंबित किया गया था। मंगलवार को लेखपाल धरने पर बैठ गए, वार्ता के बाद लेखपालों ने धरना समाप्त करने का आश्वासन दिया गया है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - भावना विमल, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें