फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: युवक को लगी गोली, सालों पर लगाया आरोप

Tue, 09 Jan 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कस्बा सकीट के मोहल्ला खरा में सोमवार रात युवक के पैर में गोली लगी है। युवक अपने सालों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन



मोहल्ला खरा निवासी टिंकू उर्फ गजनी के पैर में गोली लगी है। घायल का आरोप है कि साले उपदेश और अभिषेक निवासी मानपुर कोतवाली देहात ने रात करीब 3 बजे घर में घुसकर हत्या के इरादे से गोली मारी है। पीड़ित की सूचना पर पुलिस घायल को मेडिकल कॉलेज लाई और भर्ती कराया।

पीड़ित ने बताया कि सोमवार को वह पत्नी पूनम को दिल्ली से ससुर के पास से लेकर आ रहा था। एटा आने पर अलीगंज चुंगी पर पत्नी मायके जाने की जिद करने लगी। युवक अपने घर जाने को इच्छुक था। जब पत्नी नहीं मानी तो वह उसे छोड़कर रात करीब 1 बजे अपने घर पहुंचा। इसके बाद पत्नी ने अपने भाइयों को फोन पर बताया। इसके बाद साले घर आए और हत्या के इरादे से गोली मारी गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि युवक ने सालों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। मंगलवार सुबह गांव मानपुर में पुलिस भेजी गई तो साले सोते पाए गए और उनको गोली लगने की कोई जानकारी नहीं थी। इससे लग रहा है कि मामला संदिग्ध है। अब तक तहरीर नहीं मिली है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें