फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: समस्याओं का समाधान नहीं होने पर फूटा वकीलों का गुस्सा, हंगामा

विज्ञापन
अलीगंज में तहसील के बाहर नारेबाजी करते अ​धिवक्तागण। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर तहसील समाधान दिवस में शनिवार को अधिवक्ताओं ने हंगामा किया। एक साल से शिकायत किए जाने पर हर बार आश्वासन मिलने पर अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वकीलों ने तहसील प्रशासन का पुतला भी जलाया।
विज्ञापन


तहसील की अनेक समस्याओं को अधिवक्ता कई बार एसडीएम और अन्य अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा चुके हैं। हर बार आश्वासन दिया जाता है। शनिवार को अधिवक्ताओं का सब्र जवाब दे गया। गुस्साए अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए तहसील प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाते हुए समाधान दिवस में पहुंच गए। यहां पहुंचकर अधिवक्ताओं ने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन देते हुए अविलंब समाधान नहीं होने पर चेतावनी देते हुए पुतला फूंका। पुतला दहन के दौरान पुलिसकर्मियों से भी खींचतान भी हो गई।
अधिवक्ताओं का उग्र रूप देखकर समाधान दिवस में आए फरियादी और वादकारी भी दंग रह गए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य ने कहा तहसील में अनाधिकृत लोगों की कार्यशैली से अधिवक्ता और वादकारी परेशान हैं। दाखिल-खारिज, विरासत संशोधन, आदेशों के समय पर पारित न होने और कंप्यूटर फीडिंग में देरी जानबूझकर की जा रही है। तहसील में बिना सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं हो रहा है। एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश ने शीघ्र समस्याओं का समाधान किए जाने का अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें