फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाइक सवार युवकों ने सगे भाइयों सहित तीन को डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। नगर के बड़ा बाजार में शुक्रवार की रात को बाहक सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाते हुए सगे भाइयों सहित तीन युवकों पर डंडों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। सगे भाइयों का कसूर सिर्फ इतना था कि बाइक से टक्कर लगने पर युवकों को टोका था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर के शंकरपुरी निवासी दिनेश चंद्र बाइक से बड़ा बाजार स्थित अपनी दुकान पर जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक में दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, टक्कर लगने का विरोध करने पर बाइक पर सवार तीन युवक गाली गलौज करते हुए चले गए। कुछ देर बाद दिनेश की दुकान पर तीन बाइक पर सवार होकर युवक पहुंच गए और दिनेश की पिटाई करने लगे। छोटे भाई चंद्रप्रकाश के विरोध किए जाने पर हमलावरों ने डंडों से हमला कर दिया। बाजार में युवकों को उत्पात करता देख पड़ोसी दुकानदार नरेश के हस्तक्षेप किए जाने पर हमलावरों ने उसे भी पीटने लगे। बाजार में हमलावर युवकों को डंडों से पीटता देख भगदड़ मच गई। जानकारी पर पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। लहूलुहान तीनों युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें