फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डीएम आवास पर तैनात पीआरडी जवान को लंगूर ने काटा

Thu, 18 Jul 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत जिलाधिकारी आवास पर तैनात एक पीआरडी जवान को बृहस्पतिवार को लंगूर ने काट लिया। जिसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद अन्य जवान उसको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

घायल जवान वीरेश निवासी बहादुरगढ़ थाना कोतवाली देहात ने बताया कि वह जिलाधिकारी आवास में तैनात है। बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग 2 बजे वह आवास के अंदर पालतू पशु-पक्षियों की देखभाल कर रहा था। तभी एक लंगूर आया और मेरे ऊपर हमला कर दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता लंगूर ने काट कर उसको लहूलुहान कर दिया।
चीख-पुकार सुनकर आसपास ड्यूटी कर रहे अन्य जवान मौके पर पहुंचे और लंगूर के चंगुल से छुड़ाया। जिसके बाद खून से लथपथ बृजेश को लेकर साथी जवान मेडिकल कॉलेज पहुंचे। बताया कि लगभग 4 माह पूर्व भी लंगूर ने एक अन्य व्यक्ति पर हमला कर दिया था। जिसके चलते घायल हुए उस व्यक्ति का भी उपचार कराया गया था। पीआरडी क्षेत्रीय अधिकारी अनीश कुमार ने बताया कि मामले के बारे में जानकारी नहीं है। जानकारी प्राप्त कर घायल जवान का उचित उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें