फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

सार

एटा के नगला काजी गांव निवासी अवनीश कुमार से इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.68 लाख रुपये की ठगी हुई। साइबर ठगों ने फर्जी इंटरव्यू और दस्तावेज भेजकर रकम वसूली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक के साथ ठगी की गई। फोन कॉल के माध्यम से जानकारी लेकर आठ बार में 7.68 लाख रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए। साइबर क्राइम टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सकीट थाना क्षेत्र के गांव नगला काजी निवासी अवनीश कुमार ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसने इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी के लिए आवेदन किया था। 14 मई 2025 को मोबाइल पर फोन कॉल आया और बताया कि आपका रजिस्ट्रेशन होना है इसके लिए 2100 रुपये जमा करने पड़ेंगे।

फोन कॉल करने वाले ने जानकारी सही दी थी इसलिए बातों में आ गया। रुपये जमा करने के बाद शाम पांच बजे कॉल के माध्यम से ही इंटरव्यू लिया गया और ट्रेनिंग कंफर्मेशन का ईमेल भी भेजा। इसके बाद ट्रेनिंग सिक्योरिटी फीस के नाम पर 5500 रुपये और बोंड लेटर के नाम पर 12500 रुपये खाता खुलवाने के लिए गए। मेडिकल वेरिफिकेशन की कहकर एक फर्जी नियुक्तिपत्र भी भेजा गया। ऐसे धीरे-धीरे करके 368840 रुपये जमा करवा लिए। साइबर ठग ने बताया कि जैसे ही आपकी नियुक्ति हो जाएगी सारी रकम वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद कभी कंपनी की स्लो प्रक्रिया तो कभी भेजी गई डॉक्यूमेंट की पीडीएफ फाइल न खुलने का बहाना बनाकर 75500 रुपये जमा करने, 45300 रुपये का जीएसटी चार्ज, 7500 रुपये लेट पेमेंट, 15000 रुपये टिकट और 40500 रुपये अन्य कारणों से जमा कराए। इस प्रकार कुल मिलाकर 768640 रुपये जमा करा लिए। ठग 25000 रुपये की और मांग करने लगा तो ठगी का शक हुआ।

इतनी रकम जाने के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। पीड़ित बेरोजगार किसान है और मेहनत व मजदूरी करके अपनी पढ़ाई करता है। सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और घटना की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें