फोटो 14 नारी निकेतन मथुरा में मैनपुरी की एक बालिका से पूछताछ करते न्यायिक अधिकारी। स्रोत प्राधि
मैनपुरी। जिला जज द्वारा गठित न्यायिक अधिकारियों की समिति ने बुधवार को राजकीय बालगृह (बालिका) नारी निकेतन मथुरा का निरीक्षण किया। इस दौरान बाल गृह में साफ-सफाई का अभाव मिला। बाल गृह में कुछ सीसीटीवी खराब मिले। कमियों को सुधारने के निर्देश प्रभारी अधीक्षिका को दिए गए।
कमेटी के अध्यक्ष अपर जिला जज विष्णु कुमार मिश्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नूतन चौहान बुधवार को राजकीय बालगृह (बालिका) नारी निकेतन मथुरा पहुंचे। एफटीसी प्रथम जज कुलदीप सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंस से शामिल हुए। प्रभारी अधीक्षिका प्रगति खरे की मौजूदगी में बालिका गृह में मैनपुरी की 5 बालिकाएं आश्रित पाई गईं। अधिकारियों ने बालिका आश्रित रजिस्टर, स्टाफ रजिस्टर को चेक किया। प्रभारी अधीक्षिका को निर्देश दिए कि बालिकाओं के दाखिला के समय जो सामान जमा किया जाता है। वह सामान वापस दिया जाए।
अधिकारियों ने कहा कि बालिकाओं के लिए सेनेटरी पैड डिस्पेंसर लगवाया जाए। अधीक्षिका ने बताया कि कैमरे बालिकाओं ने खराब किए हैं। बाथरूम में पानी नहीं आने की समस्या भी तत्काल प्रभाव से ठीक कराई जाए। संवाद