फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लैब टेक्नीशियन नहीं कर सकेंगे बहानेबाजी, एक दिन में सीएचसी पर होगी 62 जांच

Sat, 28 Sep 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात लैब टेक्नीशियन अब मरीजों की जांच में बहाने बाजी नहीं कर सकेंगे। क्योंकि उच्चाधिकारियों ने एक दिन में लैब पर 62 जांच करने के निर्देश जारी किए हैं। अगर इससे जांच कम हुई तो लैब टेक्नीशियन से जवाब-तलब किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। यहां पैथोलॉजी लैब भी स्थापित की गई है। जिससे मरीजों की जांच हो सके, लेकिन यह सीबीसी जांच की जाती है। अन्य जांच के लिए उन्हें मुख्यालय रेफर कर दिया जाता है। बीते दिनों शासन से संसाधनों के बारे में जानकारी मांगी गई थी। इसके बाद पैथोलॉजी लैब को दुरुस्त करने के लिए संसाधन दिए गए। जहां लैब को हाईटेक बनाया गया।
अब शासन से निर्देश जारी हुए हैं कि एक सीएचसी पर 24 घंटे में 62 से कम जांच न की जाए। सीएमओ डॉक्टर उमेश त्रिपाठी ने बताया उच्च अधिकारियों के निर्देशों से अधीनस्थों को अवगत करा दिया गया है। बताया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से मरीजों को जांच का हवाला देकर रेफर नहीं किए जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें