फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 100 में कृष्ण और 200 मीटर में सचिन ने मारी बाजी

Wed, 21 Aug 2024 10:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता के दौरान दौड़ में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।  - फोटो : खेल प्रतियोगिता के दौरान दौड़ में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
विज्ञापन
एटा। खेल महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बुधवार को गोला फेंक, लंबी कूद, कबड्डी आदि खेल हुए। दौड़ में कृष्ण और सचिन ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ में कृष्ण यादव व 200 मीटर में सचिन यादव ने बाजी मारी। खो-खो व कबड्डी में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की बालिकाएं विजयी रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीडीओ उमेश चंद्र, एडीओ धर्मेश कुमार व प्रधानाचार्य सोंगरा मनोज तिवारी ने किया। लंबी कूद बालक वर्ग में लोकेश ने प्रथम, जितेंद्र ने द्वितीय व सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सृष्टि प्रथम, शिवा द्वितीय व वंदना तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक बालक वर्ग में नवनीत प्रथम, सोहित द्वितीय व सचिन तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में पूनम ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय व संगीता ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता खिलाडियों को पुरस्कार का वितरण प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने किया। विशांत कुलश्रेष्ठ, प्रभात ललित नॉक्स, सुधांशु, राजीव यादव, भारतवीर वर्मा, मनीष दुबे आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें