फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड वैक्सीन कोल्ड चेन को बनाया मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पंचायत चुनाव के दरम्यान कई अजीबोगरीब चीजें सामने आ रही हैं। कोविड वैक्सीन कोल्ड चेन को मतदान केंद्र बना दिया। इससे वैक्सीन की सुरक्षा खतरे में आ गई है।
विज्ञापन

शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गांव भगीपुर में दो कमरे का स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थित है। पिछले चुनावों में इसे मतदान केंद्र बनाया जाता रहा है। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग इसे कोविड वैक्सीन की कोल्ड चेन के रूप में संचालित कर रहा है। नियमित टीकाकरण वाली वैक्सीन भी रखी हुई हैं। फ्रीजर व अन्य सामान दोनों कमरों में रखे हुए हैं।
इधर, प्रशासन ने पिछली रिपोर्टों के आधार पर पंचायत चुनाव में भी इसे मतदान केंद्र के रूप में शामिल कर लिया। जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग को चिंता है कि मतदाताओं की भीड़ में वैक्सीन की सुरक्षा कैसे हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह का मामला है तो वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। आसपास किसी अन्य भवन को देखा जाएगा या केंद्र के बाहर टेंट आदि लगाकर मतदान कराया जाएगा।
- अबुल कलाम, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें