फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर जिपं के वार्ड 9 की दोबारा हुई मतगणना

Sun, 07 May 2017 10:47 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर जिपं के वार्ड 9 की दोबारा हुई मतगणना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अदालत के आदेश पर रविवार को जिला पंचायत वार्ड संख्या नौ की मतगणना गणेश इंटर कालेज में दोबारा कराई गई। हालांकि मतगणना का परिणाम घोषित करने के बजाय कोर्ट  को भेजा जाएगा। वहीं से विजेता की स्थिति स्पष्ट होगी।
बता दें कि जिला पंचायत के वार्ड 9 पर पूनम शाक्य ने जीत हासिल की थी। प्रतिद्वंदी अंजू शाक्य ने मतगणना में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए मामला न्यायालय में दायर किया। अपर जिला सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या एक हिमांशु भटनागर की अदालत ने दो माह में फिर से मतगणना करने के आदेश दिए थे। अदालत के इसी आदेश पर रविवार को अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार, एसडीएम सदर भरत लाल सरोज, एसडीएम सहावर सुनील कुमार, तहसीलदार एन राम, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता कमर अहमद की टीम के समक्ष दुबारा वोटों की गिनती कराई गई। इसके लिए 11 टेबिल निर्धारित की गईं। छह राउंड में मतगणना का कार्य पूरा हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक वोट गिने गए। दोनों प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट मतगणना पर नजर बनाए रहे। दोनों प्रत्याशी भी मतगणना स्थल पर मौजूद रहे। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना का परिणाम सुरक्षित कर लिया गया है। इस परिणाम को न्यायालय भेजा जाएगा। इसके बाद ही परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन


एक एक वोट पर रही नजर
कासगंज। मतगणना के परिणाम पर दोनों प्रत्याशियों के एजेंटों की नजर एक एक वोट पर रही। जैसे ही कोई भी मतपत्र निरस्त किया जाता तो उस पर एजेंटो के मध्य नोंक झोंक के हालात तक बन जाते थे। कई बार तो बैलेट पेपर अधिकारियों की टीम के समक्ष भी ले जाए गए।
विज्ञापन


परिणाम घोषणा तक बढी रहेगी धड़कनें
कासगंज। मतगणना हो जाने के बाद परिणाम घोषित न होने से दोनों ही प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ी रहेंगी। क्योंकि मतगणना का परिणाम न्यायालय द्वारा ही घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें