फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय नीम पुलिया का चौड़ीकरण और रेलिंग निर्माण शुरू

Sat, 06 May 2017 11:51 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
हादसे के बाद नीम सराय के पास पुल‌िया की रेल‌िंग बनाने का काम शुरू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 आगरा-जलेसर मार्ग पर सराय नीम नाले में शनिवार अल सुबह डीसीएम गिरने से 15 लोगों की मौत और 22 लोग घायल होने के बाद शनिवार को पीडब्लूडी विभाग नींद से जागा। पीडब्लूडी विभाग ने शनिवार का पुलिया चौड़ीकरण और रेलिंग ऊंची बनाने का काम शुरू कर दिया है। जानकारी के अभाव में लोगों ने हंगामा कर जाम लगाने की चेतावनी देते हुए निर्माण रुकवाने की कोशिश की। आरोप था कि विभाग अस्थाई रुप से दीवार ऊंची कर रहा है। हंगामा तब शांत हुआ जब डीएम ने फोन पर स्थायी चौड़ीकरण और रेलिंग निर्माण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सराय नीम नाले की खूनी पुलिया पर अभीतक 19 लोग जान गवाने के अलावा सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों दो साल से चौड़ीकरण और रेलिंग निर्माण कराने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन लोक निर्माण विभाग कान पर जूं नहीं रेंगी। शुक्रवार अल-सुबह डीसीएम हादसे में 15 लोगों की मौत होने के बाद शनिवार को आखिर जिला प्रशासन और पीडब्लूडी अफसर नींद से जागे। शनिवार को पीडब्लूडी के ठेकेदार ने जैसे ही निर्माण शुरू किया, लोग लामबंद होकर पहुंच गए और निर्माण रुकवाने की कोशिश कर हंगामा शुरू कर जाम लगाने की चेतावनी देने लगे। आरोप था कि एक बार फिर पीडब्लूडी अस्थाई समाधान कर केवल पुलिया पर दीवार बना रहा है। इसी बीच सरायनीम के पूर्व ग्राम प्रधान भोली शर्मा एवं मुकटपुर के पूर्व ग्राम प्रधान वीरेश यादव ने डीएम से फोन पर बात की। जब डीएम अमित किशोर ने बताया कि निर्माण सामग्री आ रही है। पुलिया के दोनों ओर 6-6 फीट चौड़ीकरण के साथ ऊंची रेलिंग बनेगी। हादसे रोकने के लिए अस्थाई निर्माण हो रहा है। जब जाकर ग्रामीण शांत हुए।

डीसीएम हादसे पर भाजपाइयों ने दी सांत्वना  
जलेसर। सराय नीम ग्राम नाले में डीसीएम गिरने से 15 की मौत और 23 के घायल होने के बाद शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी प्रत्येन्द्र पाल सिंह पप्पू भइया मृतकों के परिवारीजनों से मिले और सांत्वना दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता मिलेगी। एमएलसी के साथ पूर्व मंडल देहात अध्यक्ष अशोक शर्मा, जितेंद्र सिंह, दिनेश बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन


20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग
जलेसर के पूर्व विधायक रघुवीर सिंह जाटव ने सराय नीम नाले पर हुए डीसीएम हादसे में मारे गए 15 लोगों के आश्रितों को दो लाख के स्थान पर बीस-बीस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग प्रदेश सरकार से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें