फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में किचन गार्डन नहीं हो सके पूरे

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय कोसमा में बनाया गया किचन गार्डन। फाइल फोटो - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। परिषदीय विद्यालयों में किचन गार्डन बनाकर बच्चों को ताजा हरी सब्जियां मध्याह्न भोजन (एमडीएम) में शामिल करने के लिए तैयारी की गई थी। लेकिन जिले के अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा सत्र बीतने के बाद भी किचन गार्डन तैयार नहीं हो सके। कहीं बनाए भी गए तो देखभाल की कमी के चलते पौधे सूख गए।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में किचन गार्डन तैयार कराने के लिए 400 विद्यालयों का लक्ष्य दिया गया था। शर्त यह रखी गई थी कि जिस विद्यालय में बाउंड्रीवॉल होगी उसमें किचन गार्डन तैयार कराया जाएगा। लेकिन पिछले शिक्षा सत्र में मात्र 10 विद्यालयों में ही ये बनाए जा सके और मार्च माह तक 200 विद्यालयों को बजट उपलब्ध कराया गया।
इसकी वजह से लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। लक्ष्य पूरा न होने के पीछे जिम्मेदार बजट का अभाव बता रहे हैं। इसकी वजह से किचन गार्डन पूरे न होने की बात कही जा रही है। हालांकि, जहां किचन गार्डन तैयार भी कराए गए, वहां पर कोरोना के दौरान विद्यालय बंद होने के चलते रखरखाव ठीक से नहीं हो सका और वो सूख गए।
विज्ञापन

400 विद्यालयों में किचन गार्डन तैयार करने के लिए लक्ष्य मिला था। लेकिन बजट 210 विद्यालयों का ही मिला। बजट देरी से मिलने की वजह से समय से किचन गार्डन तैयार नहीं हो सके। बजट मिलता है तो लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

संजय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें