फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तावेजों में त्रुटियां ठीक कराने को लगी लंबी लाइन

विज्ञापन
कटरा मोहल्ला स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय के बाहर लाइन में लगे किसान। - संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाले छह हजार रुपये के लिए किसान सुबह से कृषि कार्यालय में लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन

सम्मान निधि के लिए किसानों के दस्तावेजों में त्रुटि को सही कराने के लिए किसानों की लंबी लाइन कम होती नजर नहीं आ रही है।
रोजाना लाइन में लगे किसानों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कृषि उप निदेशक विजय शंकर ने बताया कि आठ ब्लॉक में कुल 256290 किसान है जिसमें 244170 किसानों का सत्यापन हो चुका है। 12120 किसानों का अभी भी सत्यापन नहीं हो पाया है। वहीं 184834 किसानों का नया पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

किसानों को 2 हजार रुपये देने का प्रावधान
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को तिमाही 2 हजार रुपये मिलते हैं। साल में किसानों को इस योजना के तहत 6 हजार रुपये मिलते हैं।
दस्तावेज में त्रुटि से रुकी निधि
सितंबर माह में सरकार की तरफ से किसानों को मिलने वाली निधि को रोक दिया गया। दरअसल, किसानों के आधारकार्ड, बैंक पासबुक में नाम, पता मिसमैच होने की वजह से सरकार की तरफ से रोक दिया गया था, जिससे किसान अपने दस्तावेजों में त्रुटि सही कराने के लिए रोजाना कृषि कार्यालय पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें