फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलौनी गांव में पहुंचा बाढ़ का पानी

Tue, 16 Aug 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
किलौनी गांव में पहुंचा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में बाढ़ के हालातों के चलते कई गांवों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोग चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिरे हैं। कई गांवों में तो आबादी क्षेत्र के क्षेत्र में बाढ़ के पानी की दस्तक जा पहुंची है। लोग पानी में ही चारपाईयों पर बैठकर दिन गुजार रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन चार दिनों में लगातार गंगा का पानी बढ़ा। जिसके चलते जिन गांवों के किनारे तक पानी की दस्तक थी, वहां आबादी के बीच पानी की दस्तक पहुंच गई। सबसे अधिक प्रभावित किलौनी गांव हुआ है। पूरे गांव में पानी भरा हुआ है। इस गांव के लोगों में पहले से ही खेत खलिहानों में पानी भरा हुआ था। लेकिन और पानी बढ़ जाने से आबादी में पानी पहुंचने से जीवन बे पटरी हो गया है। किसौल गांव में भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। वमनपुरा, रफातपुर गांव में भी बाढ़ के प्रभाव में हैं। गांव के ग्रामीण बेहद परेशान हैं। पीड़ित लोग स्वयं भोजन की समस्या का सामना कर रहे हैं। वहीं पशुओं के लिए भी संकट बना हुआ है। किलौनी गांव के सुलेमान ने बताया कि गंगा की बाढ़ से काफी परेशानी है। इशहार, मक्खन ने भी बाढ़ से काफी नुकसान बताते हुए कहा कि उनकी सुध नहीं ली जा रही है। गांव के लीलाधर, वृजेश, मोहनलाल ने कहा कि पूरे गांव में चारों ओर पानी भरा है।
सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता मनोज साहू ने बताया कि सोमवार को जिले में मीडियम फ्लड के हालात बने हुए थे। पहाड़ों पर बारिश के चलते पानी का डिस्चार्ज बना हुआ था। लेकिन मंगलवार को पानी का डिस्चार्ज कम हुआ है। जिससे अब लो फ्लड के हालात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें