फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या-फोटो

विज्ञापन
उजाला देवी ( फाइल फोटो) - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा/जैथरा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव राया में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि दो दिनों तक शव फांसी के फंदे पर ही लटका रहा और किसी ने मायके वालों को खबर तक नहीं दी। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को खबर देकर शव को उतरवाया है।
विज्ञापन

जिला फर्रुखाबाद थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव अचरा निवासी अरविंद पुत्र नवाब सिंह का आरोप है कि बेटी उजाला देवी की शादी 10 जून 2020 को पेशकार पुत्र उमेश चंद्र निवासी गांव राया थाना जैथरा के साथ की थी। शादी के बाद से ही पेशकार अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये और एक बाइक मांगने लगा था। आरोप है कि इस मांग को पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने बेटी उजाला देवी की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया और फरार हो गए।
इनका आरोप है कि बेटी की दो दिन पहले हत्या होना प्रतीत हो रही है। शव को चीटियां खाने लगी थीं। पुलिस ने शव को सूचना पर पहुंचकर नीचे उतारा और पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया है। मृतका के पिता अरविंद कुमार ने बेटी के पति पेशकार, ससुर नवाब सिंह, सास मुन्नी देवी, जेठ भानू व रामू और पेशकार के बाबा बुद्धपाल के खिलाफ बेटी की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें