एटा। जिले में कोरोना के मरीज न बढ़ें इसके लिए पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए करीब तीस हजार व्यक्तियों को शुक्रवार को होम्योपैथिक दवा पिलाई जाएगी। अभियान सभी ब्लाकों में एक साथ चलेगा। इसका उद्देश्य संबंधित व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके और वह कोरोना का शिकार होने से बच सकें।
सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया जिस क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव का केस आता है।
उसके बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा उस क्षेत्र के 200 मीटर के दायरे में आने वाले लोगों की ट्रेसिंग की जाती है। वहीं कर्मी द्वारा घर में कोई बीमार व्यक्ति तो नहीं है इसकी जानकारी भी की जाती है। इस दौरान बीमारी से ग्रसित व्यक्ति की स्वास्थ्य टीम द्वारा अन्य जांच भी की जाती है। संबंधित व्यक्ति कोरोना का शिकार न हो जाए। इसके लिए होम्योपैथिक दवा के साथ ऐलोपैथिक दवा का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया दवा के अभी तक अच्छे परिणाम सामने आए हैं, जिसके तहत जिला जेल सहित शहर के मोहल्ला यादव नगर में स्थिति को नियंत्रण किया है। दवा पिलाने की जिम्मेदारी सभी इकाइयों पर एमओआईसी को सौंपी गई है।