मिरहची (एटा)। क्षेत्र के ख्वाजगीपुर सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर में धार्मिक विवाद के कारण सोमवार को हंगामा हुआ। प्रधानाचार्य के माफी मांगे जाने पर मामला निपटा। मंगलवार को पुलिस बल की तैनाती में स्कूल खुला और पठन-पाठन हुआ।
अभिभावकों ने विद्यालय में हनुमान चालीसा पर रोक लगाने, देवी-देवताओं की तस्वीरें हटाने, हनुमान के चित्र के अनादर करने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। अभिभावकों का कहना था कि प्रधानाचार्य रामनरेश शाक्य ने देवी-देवताओं की तस्वीरें हटवाकर गौतम बुद्ध की तस्वीर लगवा दी हैं।
इसकी जानकारी पर सीओ सदर संजय सिंह, एएसपी क्राइम योगेंद्र सिंह थाना फोर्स के साथ पहुंच गए थे। घटना के बाद शुक्रवार से बरेली में शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण होने पर स्कूल बंद रहा था। सोमवार को स्कूल खुलने पर अभिभावकों ने हंगामा किया।
इस पर पुलिस की मौजूदगी में प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से माफी मांगते हुए विवाद को खत्म किया। मंगलवार को विवाद की आशंका पर स्कूल में पुलिस री तैनाती रही।